फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साध्वी प्राची का विवादित बयान, पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बताया मुमताज बानो

Sun, 20 Apr 2025 09:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची रविवार को बरेली पहुंचीं। उन्होंने यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर आक्रोश जताया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को औरंगजेब से जोड़ते हुए विवादित बयान दे डाला। 
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने रविवार को बरेली के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी बंगाल में हो रही हिंसा पर नाराजगी जताकर वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। कहा कि जब भी हिंदू घटा है, तब कटा है और मरा है। भारत में हिंदू अल्पसंख्यक होता जा रहा है। उन्होंने ममता बनर्जी को मुमताज बानो बताकर औरंगजेब से जोड़ा और विवादित बयान दे डाला। 

विज्ञापन


साध्वी ने कहा कि 2500 साल में विश्व में सर्वाधिक आक्रमण हिंदुओं के ही ऊपर हुए हैं। कश्मीर के अंदर 35 साल पहले हमला हुआ तो हिंदुओं को पलायन करना पड़ा। जब पाकिस्तान बना तो लाखों हिंदुओं की गर्दन काट दी गईं। ये हिंदू बेचारा है, हिंदू घटता जा रहा है। वह राष्ट्रवादी नेताओं और भाजपा नेताओं से हाथ जोड़ कर विनती कर रही हैं कि हिंदुओं की चिंता करें। संविधान को बचाना चाहते हैं तो भी हिंदुओं को बचाना जरूरी है। हिंदू बचेगा तो संविधान बचेगा। तुम्हारी सरकार भी इसी की वजह से बची रहेगी। कहा कि देश भी तभी तक सुरक्षित है, जब तक हिंदू सुरक्षित है।

Bareilly News: मजदूर के खाते में आए 15 लाख रुपये, तुरंत निकाले, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी प्राची ने कहा कि हमने सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। ये भी कहा है कि पश्चिमी बंगाल को सेना के हवाले कर दें तो कम से कम हिंदू बचा रहेगा। मुमताज बानो बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। साध्वी ने मौलाना तौकीर रजा के बारे में भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने वक्फ बोर्ड की प्रासंगिकता पर यह कहकर सवाल उठाया कि मुस्लिम बाहुल्य देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी वक्फ बोर्ड जैसी कोई संस्था नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें