फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: साध्वी प्राची ने गाजियाबाद के खोड़ा को बताया 'मिनी पाकिस्तान', सूर्या हत्याकांड पर दिया बड़ा बयान

Wed, 03 Jun 2026 03:29 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सूर्या चौहान हत्याकांड पर साध्वी प्राची ने कहा कि गाजियाबाद के खोड़ा को मिनी पाकिस्तान बनाने की साजिश चल रही है। इसकी जांच करनी चाहिए। वहां बहुत संदिग्ध मिलेंगे। 
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी प्राची बुधवार को बरेली पहुंचीं। उन्होंने गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस घटना से बेहद दुखी हैं। साध्वी प्राची ने सभी हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग की और खोड़ा को 'मिनी पाकिस्तान' बताया। प्राची ने हत्याकांड में मौलानाओं और मौलवियों की संलिप्तता का आरोप भी लगाया। इस दौरान विवादित बयान भी दिया। 

विज्ञापन

प्राची ने कहा कि वह सूर्या चौहान की हत्या से बहुत दुखी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि हत्यारोपियों के एनकाउंटर के लिए किसी मौलाना का फतवा क्यों जारी नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन पर भी निशाना साधा। कहा कि खोड़ा को मिनी पाकिस्तान बनाने की पूरी साजिश चल रही है। उन्होंने अवैध मदरसों और मस्जिदों में संदिग्ध लोगों की मौजूदगी का दावा किया। प्राची ने कहा कि प्रशासन में बैठे भाईचारे वाले लोग सचेत रहकर काम करें। 
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगी प्राची 
साध्वी प्राची ने कहा कि सूर्या चौहान की हत्या के बाद ही प्रशासन की आंखें खुली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्व हिंदू परिषद ने पहले भी शिकायतें की थीं, लेकिन प्रशासन ने कोई जानकारी नहीं ली। प्राची ने कहा कि एक एनकाउंटर से हिंदू समाज खुश नहीं है। उन्होंने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद में पीड़ित परिवार से मिलने जाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें