फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो घरों में चोरी, ढाई लाख की नकदी समेत लाखों का माल पार, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 03 Jun 2026 02:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। पीड़ितों का कहना है कि चोर ढाई लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन
कटी हुई दीवार दिखाते पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गांव बकैनिया निवासी शमशाद अली ने बताया कि वह मंगलवार को अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान रात में चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला खोलकर संदूक में रखी करीब ढाई लाख रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन

दूसरे मकान में दीवार काटकर घुसे चोर 
इसी गांव के निवासी शेखावत हुसैन ने बताया कि चोर उनके घर के पीछे की दीवार काटकर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर अलमारी में रखे 20,500 रुपये की नकदी तथा उनके भांजी के करीब दो तोला सोने के कंगन चोरी कर ले गए।

दो चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने थाना हाफिजगंज में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया की चोरी का मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें