फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेक्रेड हार्ट्स, बेदी इंटरनेशनल और माधव राव स्कूल की टीमें विजयी

Sun, 28 Apr 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल के मैदान पर शनिवार को 13वीं वीरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई से संबद्ध 73 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला मुकाबला (अंडर-19 बालक वर्ग) माधव राव सिंधिया और जीडी गोयनका स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। माधव राव की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में बेदी इंटरनेशनल की टीम ने पुलिस मॉडर्न स्कूल नकटिया की टीम को 2-0 से मात दी। अंडर-14 बालक वर्ग में जिंगल बेल्स की टीम ने राधा माधव की टीम को 2-1 से हराया।
दूसरे मुकाबले में सेक्रेड हार्ट्स स्कूल ने जयपुरिया स्कूल को 2-1 से हराया। अडंर-14 बालिका वर्ग में महामाया विहार स्कूल ने महर्षि विद्या मंदिर को 2-1 से हराया। इससे पहले मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेंटर हेड जेएस द्विवेदी ने वॉलीबाल उछालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य डॉ. उर्मिला वाजपेयी ने कहा कि जीत कैसे हासिल की जा सकती है, इसका सबसे अच्छा उदाहरण मैदान में देखने को मिला। इस दौरान योगेश राठी, अंकित सिंह, एसएस बिष्ट, रिंकू गोम्स, शाहनवाज खान, सुभाषचंद्र भगत, सुनील कुमार सिंह, अनुपम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें