सीनियर छात्रों पर रैगिंग का है आरोप
छात्रा ने शिकायत में जिन छात्रों का जिक्र किया है, उनमें से दो छात्रों ने विगत दिनों बीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र के साथ छात्रावास परिसर में मारपीट की थी। शुक्रवार को उन्होंने जूनियर छात्र की स्कूटी भी छीन ली थी। इन सीनियर छात्रों का नाम पहले भी मारपीट की घटना में आ चुका है। मामले की जांच के लिए मुख्य नियंता ने तीन सदस्यों की कमेटी बनाई थी।
विभागाध्यक्ष की भी नहीं सुन रहा छात्र
विगत दिनों थप्पड़ मारने की घटना पर छात्रा ने फार्मेसी की विभागध्यक्ष प्रो. शोभना सिंह को कार्रवाई के लिए पत्र दिया था, जिसे मुख्य नियंता को भेजा गया। मामले की जांच चल रही है। विभागाध्यक्ष ने छात्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र ने उनकी बात भी नहीं मानी। ऐेसे में छात्र के परिवार से संपर्क किया गया है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. एके सिंह ने बताया कि छात्रा को परेशान करने के मामले की जांच चल रही है। शिकायती पत्र मिला था, सीनियर छात्र पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।