फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: पैरामेडिकल और नर्सिंग परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 30 मार्च से होंगी शुरू

Thu, 19 Mar 2026 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) ने पैरामेडिकल और नर्सिंग कोर्स की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 30 मार्च से दो पालियों में कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 के लिए बीएससी नर्सिंग, बीपीटी और बीएससी एमएलटी की मुख्य एवं पूरक परीक्षाओं का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार ये सभी परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होकर अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक चलेंगी। सभी प्रश्नपत्रों के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


नर्सिंग विभाग की बात करें तो बीएससी नर्सिंग प्रथम से लेकर चतुर्थ वर्ष तक की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होंगी। पहले दिन प्रथम वर्ष के लिए एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी, तृतीय वर्ष के लिए मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग-2 और चतुर्थ वर्ष के लिए मिडवाइफरी एंड ऑब्सटेट्रिकल नर्सिंग की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद एक, दो, चार और छह अप्रैल को विभिन्न वर्षों के महत्वपूर्ण विषयों जैसे माइक्रोबायोलॉजी, समाजशास्त्र, चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग और नर्सिंग रिसर्च की परीक्षाएं होंगी। 

वहीं, बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) चतुर्थ वर्ष की मुख्य एवं पूरक परीक्षाएं भी 30 मार्च को फिजियोथेरेपी इन ऑर्थोपेडिक्स विषय के साथ शुरू होंगी। इसके बाद एक अप्रैल को न्यूरोलॉजी, दो अप्रैल को कार्डियोपल्मोनरी, चार अप्रैल को कम्युनिटी बेस्ड रिहैबिलिटेशन, छह अप्रैल को जनरल मेडिकल एवं सर्जिकल कंडीशंस और अंत में सात अप्रैल को रिसर्च मैथोडोलॉजी एवं बायोस्टेटिस्टिक्स की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर समय से पहुंचें विद्यार्थी- परीक्षा नियंत्रक 
इसके अतिरिक्त, बीएससी एमएलटी (मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निक्स) तृतीय वर्ष के उन विद्यार्थियों के लिए भी कार्यक्रम जारी किया गया है जो बैच 2019 और 2020 के अंतर्गत आते हैं। 30 मार्च को क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री और एक अप्रैल को पैथोलॉजी व अन्य संबद्ध विषयों के साथ होंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबंधित विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट पर भी जाकर पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें