बरेली। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग- एशिया 2026 में रुहेलखंड विवि ने दक्षिण एशिया के विश्वविद्यालयों में 297वां स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में विवि संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा है। एशिया के शीर्ष एक हजार विश्वविद्यालयों में विवि शामिल है।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी रेटिंग चार्ट पर रुविवि ने कई मानकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। शीर्ष एक हजार विश्वविद्यालयों में आने के लिए कई मानकों से गुजरना होता है। इसमें स्टाफ विद पीएचडी में 94.5 स्कोर के साथ विवि ने 179वीं रैंक प्राप्त की है। ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ है। वहीं इनबाउंड एक्सचेंज स्टूडेंट मानक में 57.2 अंक और अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क में 33.3 अंक प्राप्त किए हैं।
विश्वविद्यालय ने पेपर प्रति शिक्षक (पेपर पर फैकल्टी) में 14.4 अंक, उद्धरण प्रति पेपर (साइटेशन पर पेपर) में 18.4, शिक्षक विद्यार्थी अनुपात में 15.7 अंक प्राप्त किए हैं। सभी मानकों का औसत 17.5 रहा है। बता दें कि सभी एशियाई देशों के साथ अकेले भारत से इस रैंकिंग में करीब 294 विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। संवाद