फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि में पदों के सापेक्ष आधे हैं स्थाई शिक्षक, केमिकल इंजीनियरिंग, पत्रकारिता विभाग में एक-एक स्थाई शिक्षक, विभागीय एवं रिसर्च के कार्य भी होते हैं प्रभावित

Wed, 15 Apr 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में करीब 21 विभागों में अलग-अलग पाठ्यक्रम संचालित हैं। एक कोर्स को संचालित करने के लिए पर्याप्त स्थायी शिक्षकों का होना आवश्यक है। वहीं, अन्य विभागीय एवं रिसर्च के कार्य भी स्थायी शिक्षकों की कमी के कारण पूरे नहीं हो पाते हैं। विश्वविद्यालय के एफईटी, मानविकी, शिक्षा, होटल मैनेजमेंट, विधि समेत अन्य विभागों में शिक्षकों के सृजित पदों की तुलना में स्थायी शिक्षकों की संख्या आधी है। ऐसे में विश्वविद्यालय गेस्ट फैकल्टी के सहारे अपनी शिक्षा व्यवस्था संभाले हुए है। एआईसीटीई के मानकों के अनुसार शिक्षक-छात्र का अनुपात एक शिक्षक पर 20 विद्यार्थी होने चाहिए।
विज्ञापन


फार्मेसी विभाग में 26 पदों के सापेक्ष 10 शिक्षक स्थायी हैं, सीएसआईटी में 24 पदों पर 14 शिक्षक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सात 12 पदों पर सात, इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन में 14 पदों पर आठ शिक्षक हैं। इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन में 12 पदों पर सात, मैकेनिकल में 13 पदों पर चार, केमिकल इंजीनियरिंग की दयनीय स्थिति है इसमें पहले से पद ही सृजित नहीं हैं, तो वहीं एक स्थायी शिक्षक जो दूसरे विभाग आकर डिपार्टमेंट चला रहे हैं। वहीं, एप्लाइड फिजिक्स में सात पदों पर दो, गणित में सात पदों पर तीन, केमिस्ट्री विभाग में सात पदों पर पांच शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं, मानविकी विभाग में पांच के सापेक्ष एक शिक्षक, इतिहास विभाग में पांच पदों पर तीन, अर्थशास्त्र में पांच पदों पर तीन, पत्रकारिता विभाग में मात्र एक, क्लीनिकल साइकोलॉजी में एक भी शिक्षक स्थायी नहीं है। वहीं, दर्शनशास्त्र में एक शिक्षक, प्लांट साइंस में सात पदों पर पांच, एनिमल साइंस में सात पदों पर दो, विधि विभाग में सात पदों पर पांच स्थायी शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि कोर्स के ठीक तरह से संचालन के लिए स्थायी शिक्षकों की आवश्यकता बनी रहती है।
एग्रीकल्चर में करीब 15 पदों पर छह अस्थाई शिक्षक और शिक्षा विभाग में सर्वाधिक शिक्षक 18, एमबीए में 11 पदों पर पांच शिक्षक कार्यरत हैं। तो वहीं होटल मैनेजमेंट में भी मात्र एक ही शिक्षक स्थायी हैं।
विज्ञापन



फार्मेसी विभाग में होनी है दो पदों पर भर्ती

फार्मेसी विभाग में दो पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए नोटिस पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन भर्ती होना बाकी है। हाल ही में विवि ने पुस्तकालय, विधि व खेल शिक्षा में पांच स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की थी।


वर्जन
विश्वविद्यालय में कितने पेरोल पर शिक्षक हैं और कितने एडहॉक या गेस्ट फैकल्टी पर, इसे बता पाना मुश्किल है। इस पर कुलसचिव कार्यालय से ही जानकारी कर कुछ कहा जा सकता है। - डॉ. विनय वर्मा, मीडिया प्रभारी, रुविवि
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें