फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बालक वर्ग में हार्टमैन, बालिका में जीडी गोयनका की टीम विजेता

Wed, 15 Apr 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन से संबद्ध और स्मैशर्स टेबल टेनिस अकादमी के तत्वावधान में आयोजित दिवंगत बसंत कुमार रोहतगी मेमोरियल इंटर स्कूल टीम चैंपियनशिप एवं ओपन डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2026 का मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन हुआ। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों के साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धाओं के लिए 120 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इंटर स्कूल टीम चैंपियनशिप के बालक वर्ग में हार्टमैन स्कूल ने खिताबी जीत हासिल की। बीबीएल स्कूल उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में जीडी गोयनका की टीम विजेता और हार्टमैन स्कूल की टीम उपविजेता रही। व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अंडर-11 बालक वर्ग में बीबीएल के कुशाग्र जोशी ने रणविजय खन्ना को हराकर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में अल्मा मातेर की धरा चौहान विजेता और चिक्कर की मिराया तिवारी उपविजेता रहीं।

अंडर-13 वर्ग में कुशाग्र जोशी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए बालक वर्ग का खिताब जीता। आराध्य कुमार दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में नंदिनी ने खिताबी जीत हासिल की और परनीत उपविजेता बनीं। अंडर-15 सब जूनियर वर्ग में भी नंदिनी ने अपना शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम किया। अविका को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

महिलाओं की श्रेणी में सान्वी सूरी ने कुनिका वर्मा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग के कड़े मुकाबले में विशाल अरोड़ा विजेता और अंश साहनी उपविजेता रहे।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. दीपेंद्र कमथान, विशाल अरोड़ा, शुभम रोहतगी, रोहित सक्सेना, कुनिका वर्मा, संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें