बरेली। अभद्र टिप्पणी के साथ छात्रा का फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करने के मामले में रुहेलखंड विश्वविद्यालय का महिला शिकायत प्रकोष्ठ 13 दिन बाद भी जांच पूरी नहीं कर सका है। छात्रा कार्रवाई की मांग कर रही हैं। वहीं, विवि प्रशासन कागजी कार्रवाई को लंबा खींच रहा है।
छात्रा ने 26 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद महिला शिकायत प्रकोष्ठ की ओर से छात्र और छात्रा के लिखित में बयान दर्ज किए गए। साक्ष्य के रूप में छात्रा ने व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी समिति को दिखाया। सोमवार को प्रकोष्ठ के सदस्यों ने छात्र के अभिभावक से वार्ता की। प्रकोष्ठ समन्वयक प्रो. संतोष अरोड़ा, डॉ. प्रिया सक्सेना, डॉ. प्रतिभा सागर, डॉ. पूजा यादव ने उनके बयान दर्ज किए।
चीफ प्रॉक्टर की ओर से बारादरी पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा चुका है। प्रकोष्ठ सदस्यों की ओर से कुलपति को जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में सौंपने की बात कही जा रही है। संवाद