फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिव्यागों के विवाह कराने में बरेली आगे, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिव्यांग युवक-युवतियों को विवाह के लिए आर्थिक मदद देने की योजना में बरेली आगे रहा। बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत पिछड़ गए। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यह स्थिति सामने आई। उन्होंने कहा किजल्दी से जल्दी लक्ष्य पूरा करें।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में मंत्री ने पाया कि बरेली जिले ने 25 दिव्यांग युवक युवतियों को विवाह के लिए आर्थिक मदद देकर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया। बदायूं ने 19 के सापेक्ष सात, पीलीभीत ने 10 के सापेक्ष आठ और शाहजहांपुर ने 16 के सापेक्ष 12 विवाहों के लिए अनुदान दिया। राज्यमंत्री ने बताया कि 21 से 45 साल तक के दिव्यांग विवाह के लिए आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैंं। इसके लिए divyangjan.upsdc.gov.in आवेदन कराएं। योजना का प्रचार प्रसार करें। राज्यमंत्री ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को दिसंबर में ही छात्रवृत्ति मिल जाए। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर के ‘ओ‘ लेवल तथा ‘सीसीसी‘ कोर्स के लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके अनुरूप युवाओं को कोर्स कराएं। बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह सहित पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें