फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देहात के थाने और सर्किल अव्वल, इज्जतनगर, बारादरी और सुभाषनगर पिछड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य के मूल्यांकन में जनवरी माह में उच्च रैंक प्राप्त करने वाले तीन थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया है। निम्न स्थान पर रहने वाले प्रभारियों को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मूल्यांकन में उत्तरी क्षेत्र अव्वल रहा इसलिए एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र को पुरस्कृत कर प्रशस्तिपत्र दिया गया।
विज्ञापन

सर्किल में प्रथम स्थान बहेड़ी और द्वितीय स्थान आंवला को मिला। बहेड़ी के सीओ अरुण कुमार और आंवला के सीओ नितिन कुमार को भी प्रशस्तिपत्र पत्र दिए गए। थानों की रैंकिंग में शीशगढ़ को प्रथम, भमोरा को द्वितीय और बहेड़ी को तृतीय स्थान मिला। न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का अनुपालन कराने में इज्जतनगर, बिथरी चैनपुर और बारादरी थाने पिछड़ गए।

गैंगस्टर में सीबीगंज और निरोधात्मक कार्रवाई में बहेड़ी आगे
गैंगस्टर की कार्रवाई में सीबीगंज थाने को सबसे अधिक 100 अंक मिले। वहीं, रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रहे बहेड़ी थाने को निरोधात्मक कार्रवाई करने में सबसे अधिक 905 अंक मिले, बारादरी को 721, शीशगढ़ को 503 अंक मिले। विवेचनाओ के निस्तारण समीक्षा में अलीगंज, भमोरा, भुता और सिरौली आगे रहे। पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी में शेरगढ़, क्योलड़िया और फरीदपुर ने बाजी मारी। एनडीपीएस की कार्रवाई में भमोरा और फतेहगंज पश्चिमी थाने अव्वल रहे।
विज्ञापन




क्योलड़िया, बिथरी चैनपुर और सुभाषनगर फिसड्डी
मूल्यांकन रिपोर्ट में शीर्ष तीन स्थान पर रहे शीशगढ़ को 2372, भमोरा को 1185 और बहेड़ी को 893 अंक मिले। वहीं रैकिंग में फिसड्डी रहे सुभाषनगर को 343, क्योलड़िया को 295 और बिथरी चैनपुर को सबसे कम 277 अंक मिले। रैकिंग में फिसड्डी आने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी दी गई है। तीन महीने तक लगातार खराब रैंकिंग रहने पर थाना प्रभारियों की कुर्सी भी जा सकती है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें