फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन को उड़ाने की अफवाह, ढाई घंटे चला तलाशी अभियान

Sat, 09 Jan 2016 12:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की बात लोगों के जेहन से उतरी भी नहीं थी कि शुक्रवार रात आठ बजे बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री उस समय सहम गए, जब जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद यहां चेकिंग अभियान चलाया गया। रात आठ बजे से साढ़े दस बजे तक  चले अभियान के बाद हालांकि बम या कोई अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बावजूद इसके मैसेज मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आठ बजे दिल्ली के बड़ौदा हाउस स्थित उत्तर रेलवे के मुख्यालय से मुरादाबाद कंट्रोल रूम को मैसेज आया कि बरेली जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम प्लेटफार्म नंबर तीन पर रखा है। मैसेज मिलते ही इसे बरेली पास किया गया और रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी के अफसर चौकन्ने हो गए। आनन-फानन में अफसर पुलिस बल के साथ चेकिंग में जुट गए। प्लेटफार्म नंबर तीन पर बारीकी से चेकिंग कर बम की तलाश की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। प्लेटफार्म पर रखे पार्सलों का हटाकर उनके नीचे भी बम की तलाश की गई। यात्रियों के बैग की भी जांच-पड़ताल की गई। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर भी चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया गया। लंबे रूट की ट्रेनों में तलाशी के साथ पार्सल घर के सामने बिखरे सामान को भी चेक किया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम से मिले निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध नहीं मिला।
उधर, पुराना गाजियाबाद स्टेशन पर बम की सूचना मिलने पर वहां हड़कंप मच गया और ढाई घंटे तक स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि बम या कोई अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। रात करीब 8 बजे आरपीएफ को सूचना मिली कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर बम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें