बरेली। थाना बिथरी चैनपुर के उगनापुर गांव का 32 वर्षीय वेदप्रकाश गन्ना के ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पुरनापुर में प्राइमरी स्कूल पास स्थित गन्ना केंद्र पर जा रहे थे। ट्रैक्टर गांव का ही हरपाल सिंह चला रहे थे। वेदप्रकाश ट्रैक्टर की बोनट पर बैठे हुए थे। इस दौरान बृहस्पतिवार की दोपहर को पुरनापुर मोड़ पर वेदप्रकाश अचानक ट्रैक्टर से गिरकर ट्राली के पहिए से दब गए। वेदप्रकाश की ट्राली के पहिए के नीचे से दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।