फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क सुरक्षा माह में भी रौंदे नियम, 40 हजार से ज्यादा पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान भी शहर के लोग वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों को रौंदते रहे। एक महीने में यातायात पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर 40276 वाहनों का चालान किया है। इन पर 4.48 करोड़ 61 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण एक जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह के दौरान खूब हादसे हुए। सड़क दुर्घटनाओं में 50 फीसदी तक की कमी लाने के लिए स्कूल, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, लेकिन शहर के लोग यातायात नियमों के पालन को लेकर संजीदा नहीं हुए। नो हेलमेट नो फ्यूल का नियम लागू होने के बाद भी बाइक चालक और पेट्रोल पंप संचालक इसका उल्लंघन करते रहे। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान 40 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए। संवाद
विज्ञापन

-

बिना हेलमेट-27405
बिना सीट बेल्ट-1080
ड्रिंक एंड ड्राइव-132
ओवर स्पीड-4446
राॅग साइड- 1693
नो पार्किंग-5430
नाबालिग-90
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें