फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारास के साथ मनाया रुक्मिणी विवाह महोत्सव

विज्ञापन
बरेली में श्रीमद्भागवत का बखान करतीं जया किशोरी।
विज्ञापन
बरेली। त्रिवटी नाथ मंदिर के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक जया किशोरी ने गोपियों के साथ महारास, कंस वध और सुदामा चरित्र का वर्णन किया। इस दौरान रुक्मिणी विवाह महोत्सव भी मनाया गया।
विज्ञापन

कथाक्रम में जया किशोरी ने कहा कि कभी किसी का हक नहीं मारना चाहिए। उन्होंने बताया कि बचपन में सुदामा ने एक बार अपने सखा श्रीकृष्ण के हिस्से के चने चबा लिए थे, तो उन्हें दरिद्रता का दुख झेलना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने गोपी ऊधौ संवाद का भी बड़े ही मार्मिक अंदाज से वर्णन किया। साथ ही बहुत ही सुंदर भजन कि - ये तो प्रेम की बात है ऊधौ, बंदगी तेरे बस की नहीं है... सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कथा के दौरान महापौर उमेश गौतम, मुरादाबाद से आए ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक और यजमान राज कुमार अग्रवाल व प्रवीण गोयल को मंच पर सम्मानित किया गया। श्रीराधा रानी सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित भागवत कथा में यजमान राज कुमार अग्रवाल, प्रवीण गोयल और नवीन गोयल परिवार के साथ विधायक राजेश मिश्रा (पप्पू भरतौल), विक्की रहे। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राम सेवक भारद्वाज, पंकज अग्रवाल, राम दयाल मेहता, अश्वनी अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें