फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruhilkhand University: 13 फरवरी से भरे जा सकेंगे मेडिकल की पूरक-मुख्य परीक्षा के आवेदनपत्र, जानिए अंतिम तिथि

Fri, 09 Feb 2024 06:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल की पूरक परीक्षा, एमबीबीएस द्वितीय और तृतीय प्रोफेशनल (भाग-1, 2) मुख्य परीक्षा 2024 के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र 13 फरवरी से भर जा सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी है।  
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने संबद्ध विद्यालयों में संचालित मेडिकल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रोफेशनल के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 13 फरवरी से परीक्षा आवेदन पत्र वेबसाइट पर भरे जा सकेंगे।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल की पूरक परीक्षा, एमबीबीएस द्वितीय और तृतीय प्रोफेशनल (भाग-1, 2) मुख्य परीक्षा 2024 के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने के लिए फार्म वेबसाइट पर 13 फरवरी से उपलब्ध होंगे। निर्धारित शुल्क के साथ 20 फरवरी तक फार्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि है। 21 फरवरी तक भरे गए आवेदन पत्र महाविद्यालय में जमा करने और उसे ऑनलाइन अप्रूव की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। आवेदन पत्र में किसी तरह की खामी होने पर उसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय की होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

12 फरवरी तक कराए जा सकेंगे प्रैक्टिकल
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में चल रही प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने की अंतिम तिथि अब 12 फरवरी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ने बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी गृह विज्ञान एवं बीबीए, बीलिब, बीकॉम फाइनेंशियल सर्विस, एमएसडब्ल्यू, एमलिब, पीजीडीसीए पुराने पाठ्यक्रम समेत अन्य की विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न 12 फरवरी तक कराकर अंक अपलोड करने को कहा है। निर्धारित तिथि के बाद अंक स्वीकार नहीं होंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें