फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruhilkhand University: विश्वविद्यालय ने छात्रों को दिया एक और मौका, परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई

Fri, 01 Dec 2023 06:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

जो विद्यार्थी स्नातक परीक्षा का फॉर्म भरने से रह गए हैं, उन्हें विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय ने तारीख बढ़ा दी है। अब दो दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। इसके बाद तीन और चार दिसंबर को विलंब शुल्क लगेगा। 
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से स्नातक मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी दो दिसंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद तीन व चार दिसंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जाएंगे।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए व बीएससी-गृह विज्ञान के प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर की मुख्य व बैक पेपर परीक्षा के फॉर्म विवि के पोर्टल पर छह नवंबर से भरे जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर दो दिसंबर कर दी गई है। 

ऑनलाइन शुल्क जमा करने व फॉर्म विभाग में जमा करने की आखिरी तारीख तीन दिसंबर है। कॉलेज की ओर से चार दिसंबर तक सत्यापन किया जाएगा। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ तीन और चार दिसंबर को भी परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। इसमें ऑनलाइन शुल्क जमा करने व फॉर्म कॉलेज में जमा करने की आखिरी तिथि पांच दिसंबर है। कॉलेज छह दिसंबर तक फॉर्म का ऑनलाइन सत्यापन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य और बैक परीक्षा का शेड्यूल जारी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य और विषम सेमेस्टर की बैक परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी किया गया है। प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी और 20 जनवरी तक चलेंगी। परीक्षाएं तीन पालियों में संपन्न कराई जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें