फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 16 मार्च से, कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

कई पाठ्यक्रम की पढ़ाई अधूरी होने से छात्र परेशान, परीक्षा टालने की मांग
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए की गई तैयारी

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के साथ बैक और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का कार्यक्रम भी सोमवार को घोषित कर दिया गया। मुख्य परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। हालांकि अचानक परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा से छात्रों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल अब तक कई पाठ्यक्रमों की पढ़ाई अधूरी है। छात्र संगठनों ने पाठ्यक्रम पूरा होने तक परीक्षाएं टालने की मांग की है।
विश्वविद्यालय के विधि संकायाध्यक्ष और विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने बताया कि एलएलबी समेत दूसरे पाठ्यक्रमों की ऑड सेमेस्टर और मुख्य परीक्षा शुरू करने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर पांच अप्रैल तक चलेंगी। एलएलबी के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा 16 मार्च से पांच अप्रैल तक होंगी। एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा 16 से 26 मार्च तक चलेंगी। बीकॉम फाइनेंशियल सर्विस की परीक्षा 16 मार्च से 24 मार्च तक, एमलिब और बीलिब की परीक्षाएं क्रमश: 20 मार्च से 23 मार्च तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पीजीडीसीए की परीक्षा 20 से 25 मार्च तक, एमएसडब्ल्यू की 16 मार्च से 26 मार्च तक, बीसीए की 16 से 26 मार्च तक, बीकॉम फाइनेंस की 16 से 25 मार्च तक, बीबीए की 16 से छह अप्रैल तक होगी। सभी परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक ह्रोगी।

नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम

डॉ. सिंह के मुताबिक परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए तैयारी हो चुकी है। परीक्षा के दौरान अगर कोई छात्र प्रतिबंधित सामग्री लेकर कक्ष में प्रवेश करेगा या नकल करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल दिसंबर में हुई लॉ की परीक्षा के दौरान पकड़े गए 40 से ज्यादा नकलचियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें