Ruhelkhand University: List of Examination Centers released for Main Examination 2020
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2020 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। कुल 296 महाविद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कई महाविद्यालयों में तीन से चार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी किया गया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा आगामी 25 फरवरी से शुरू हो रही है। इसे लेकर विश्वविद्यालय ने अपनी ओर से तैयारियाें को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
मंगलवार को जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में बरेली के अंदर 44 महाविद्यालयों में कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आदर्श महाविद्यालय हरदुआ में तीन, बरेली कालेज में छह, गन्ना उत्पादक महाव्रिालय बहेड़ी में तीन, महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में तीन, राजेंद्र प्रसाद में दो सूरज भान इंस्टीट्यूट आफ इन्फार्मेशन टेकभनोलाजी में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह अन्य महाविद्यालयों में भी सेंटर का निर्माण किया गया है। इसी तरह पीलीभीत में 21 महाविद्यालयों में करीब 40 से अधिक सेंटर बनाए गए हैं। बदायूं में 25 महाविद्यालयों में, रामपुर में 31, शाहजहांपुर में 29, मुरादाबाद में 38 महाविद्यालय, बिजनौर में 51 महाविद्यालयों में केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी केंद्राें का निर्धारण किया गया है।