फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: स्नातक और स्नातकोत्तर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब 10 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 06 May 2026 05:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छात्र अब 10 मई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, नई शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए आदि) के केवल द्वितीय सेमेस्टर और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे एलएलबी, एलएलएम, बीलिब, एमलिब और एमएससी (कृषि) के सम सेमेस्टर की मुख्य, भूतपूर्व एवं बैक परीक्षाओं के लिए छात्र अब फिर से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


संशोधित समय सारणी के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया बुधवार से पुनः शुरू कर दी गई है। छात्र अपना परीक्षा फॉर्म भरने और निर्धारित शुल्क जमा करने का कार्य 10 मई तक पूरा कर सकते हैं। इसके बाद, भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित महाविद्यालय या विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई निर्धारित की गई है, जबकि महाविद्यालयों को इन फॉर्म्स को ऑनलाइन अप्रूव करने के लिए 12 मई 2026 तक का समय दिया गया है।

द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन पत्र mjpru.samarth.edu.in पर उपलब्ध होंगे, जबकि अन्य सेमेस्टर और बैक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in या mjpruiums.in का उपयोग करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें