अलखनाथ रोड स्थित स्कूल में आयोजित जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने पूमसे और क्योरुगी दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सचिन सिंह, काव्या राणा, दक्ष गंगवार, प्रत्यूष कुकरेती, समृद्धि पाल, क्रिस्टी रंजन, आराध्या कोहली, आर्यन गंगवार, अथर्व गंगवार और तुशांत ने स्वर्ण पदक जीते।
ईशी कोहली, विनय यादव और अनुष्का कश्यप ने रजत, भव्या शर्मा, मुबाशिरा फातिमा, अंकिता आर्या, मान्या, देव मौर्य, लक्ष्य, इशू राठौर, आरोही तिवारी, अनन्या और आराध्या कोहली ने कांस्य पदक जीते। विद्यालय में आयोजित समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक अक्षित बग्गा ने इस सफलता का श्रेय कोच चंदन कुमार को दिया। प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव ने इसे विद्यालय की खेल उत्कृष्टता और समर्पण का प्रमाण बताया।