फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बढ़ जाएगी आरटीपीसीआर जांच करने की क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड हॉस्पिटल में कोविड की आरटीपीसीआर जांच करने की क्षमता अब बढ़ जाएगी। आईवीआरआई से एक मशीन और मंगाई गई है। इसकी मदद से एक दिन में करीब 600 जांचें अधिक हुआ करेंगी।
विज्ञापन

कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट एक सप्ताह में आ रही है। ऐसे में संदिग्ध मरीज बाजार, कार्यालयों में आदि जगह काम करते हुए संक्रमण बढ़ा रहे हैं। अब इस समस्या से अब निजात मिलने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि आईवीआरआई से एक मशीन मंगाई गई है। उससे प्रतिदिन करीब छह सौ जांचें और बढ़ जाएंगी। इस तरह से अभी करीब 1200 जांच प्रतिदिन हो रही थीं, अब ये जांच करीब 1800 तक हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें