फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरटीओ ने 130 वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया रद्द, निर्धारित समन शुल्क न भरने पर कार्रवाई

Tue, 03 Jun 2025 09:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने और समन शुल्क न भरने पर 130 वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Traffic Police - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आरटीओ ने 130 दोपहिया वाहनों के पंजीकरण को रद्द किया है। यह कार्रवाई लगातार हो रहे चालान के बाद भी निर्धारित शमन शुल्क जमा न करने पर की गई है। इन वाहन स्वामियों के खिलाफ 20 से लेकर 60 चालान कटने की कार्रवाई तक की गई है।

विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार की ओर से बताया गया कि कई दो पहिया वाहन ऐसे हैं, जिनके कई बार चालान किए गए हैं। इसके बाद भी वाहन स्वामियों ने निर्धारित शमन शुल्क जमा कराकर उनका निस्तारण नहीं किया है। विभाग ने सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना से सार्वजनिक मार्ग पर उनके नियम विरुद्ध वाहन संचालन से जनता के लिए खतरा उत्पन्न होना माना है, जिससे सड़क दुर्घटना होने की भी संभावना रहती है। यह कार्रवाई मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत की गई है, सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन तीन माह के लिए निलंबित किया है।

तीन से अधिक चालान वाले सभी वाहनों को करेंगे शामिल
आरटीओ की ओर से की गई इस कार्रवाई में अभी वह वाहन शामिल हैं जिन पर 15 या उससे अधिक वाहन शामिल हैं। वहीं एसएसपी कार्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में तीन से अधिक चालान वाले वाहनों को तक शामिल किया गया है। अधिकारियों की माने तो मैरिट लिस्ट के मुताबिक अभी पहली सूची जारी की गई है, वहीं कार्रवाई से पहले वाहन स्वामियों को नोटिस भी भेजे गए हैं। जल्द ही कैटेगरी के मुताबिक दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें