फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गंगा सतलुज एक्सप्रेस के कोच का एसी खराब, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस के एसी द्वितीय श्रेणी कोच का एसी रविवार रात खराब हो गया। बरेली में ठहराव के बाद भी एसी ठीक न होने पर यात्रियों ने जंक्शन पर हंगामा किया।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर यह ट्रेन घंटे की देरी से रविवार रात 9:37 पर पहुंची थी। रास्ते में यात्रियों ने कई बार शिकायत की कि कोच का एसी खराब है। उनको भरोसा दिया गया कि बरेली जंक्शन पर एसी ठीक करा दिया जाएगा। बरेली जंक्शन पर भी एसी ठीक नहीं कराया गया और यहां से ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। इस पर यात्रियों ने ट्रेन को रुकवा लिया और जंक्शन पर हंगामा किया। फिलहाल मेंटिनेंस विभाग और कैरेज एंड वैगन विभाग की टीम एसी ठीक करने में लगी हुई है। ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी है। यात्री ने बताया कि ट्रेन के लखनऊ से निकलने के बाद ही एक एसी ने काम करना बंद कर दिया था। पहले शाहजहांपुर में एसी ठीक करने की बात कही गई फिर बरेली का भरोसा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें