फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरआरआर व काई राॅयल्स ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुंवर सुभाष पटेल मेमोरियल प्रीमियर लीग सीजन-एक में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में आरआरआर व दूसरे में काई रॉयल्स ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मैच में श्री सिद्धि विनायक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। आरआरआर की टीम ने 17.5 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सोनू अधिकारी ने 83 और अनुज चौहान ने 51 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच सोनू अधिकारी को चुना गया।
दूसरे मुकाबले में काई रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिलम इंडियंस की टीम 16.5 ओवरों में 103 रन पर ऑल आउट हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच तीन विकेट लेने वाले अक्षत नामदेव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर कृष्णकांत, पिंटू चौधरी, अजय गुप्ता रहे। मैच रेफरी की भूमिका ओपी कोहली ने निभाई। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा के बरेली जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें