फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंदिर में छिपे आरोपी को पकड़ने पहुंचे आरपीएफ जवान, लोगों ने किया हंगामा

Fri, 08 Nov 2024 04:05 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रेल यार्ड में मारपीट, गालीगलौज करने के साथ रेल कार्य में बाधा डालने का आरोपी मंदिर में जाकर छिप गया। आरपीएफ के जवान जब उसे पकड़ने पहुंचे तो लोगों ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
मंदिर परिसर में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के एक मंदिर में जाकर छिपे आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे आरपीएफ जवानों को देखकर मढ़ीनाथ में लोगों ने हंगामा कर दिया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि आरपीएफ के जवान मंदिर को तोड़ने के लिए आए थे। वहीं आरपीएफ के मुताबिक रेल यार्ड में मारपीट, गाली गलौज व रेल कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले को पकड़ने के लिए गए थे। मंदिर तोड़ने जाने की बात निराधार है।

विज्ञापन


सिटी स्टेशन आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेश मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार को एएसआई मनोज कुमार पांडेय, कांस्टेबल संजय, वरिष्ठ खंड अभियंता संजीव कुमार भारती और हेल्पर हरीश कुमार सिटी स्टेशन यार्ड में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान सुभाषनगर मढ़ीनाथ निवासी प्रियांशु शर्मा को यार्ड में घूमता देखा। 

पीलीभीत खुदकुशी केस: 'तू जहर खा ले मैं जवाब दे दूंगा..', मरने से पहले का युवती का वीडियो; एसओ ने कही थी ये बात
विज्ञापन


कारण पूछा तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए रेल कार्य में बाधा उत्पन्न की। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागकर मढ़ीनाथ स्थित मंदिर में जाकर छिप गया। आरपीएफ के जवान उसी को पकड़ने मंदिर पहुंचे थे। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर तोड़ने की बात निराधार है। 

विज्ञापन

लोगों ने लगाया ये आरोप 
मढ़ीनाथ पुल के नीचे बने लगभग 70 वर्ष पुराने मंदिर पर अचानक आरपीएफ के जवान पहुंचे तो वहां भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कहासुनी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वहां मौजूद दिनेश प्रताप सिंह, अजय कुमार, नरेंद्र यादव, प्रेमपाल, कल्याण मौर्य, मोनू आदि ने आरोप लगाया कि सभी जवान सादी वर्दी में आए थे। वह मंदिर को तोड़ने की बात कह रहे थे। इसके बाद वहां मौजूद दो लोगों को पकड़ कर भी ले गए। उन्होंने कहा कि मंदिर पर कोई नजर उठाई तो भक्त किसी भी सीमा तक जाने के लिए तैयार हैं, चाहे मंदिर के लिए खुद को कुर्बान क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें