फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गृहकर बिल वितरण के लिए लगेंगे शिविर, जोन प्रभारियों से मांगी वार्डों की सूची

Fri, 08 Nov 2024 03:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में गृहकर बिल वितरण के लिए वार्डों में प्रत्येक रविवार को शिविर लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने नगर निगम के चारों जोन के प्रभारियों से वार्डवार स्थान और तिथि की सूची मांगी गई है, जहां पर शिविर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में गृहकर (हाउस टैक्स) बिलों के वितरण के लिए अब वार्ड वार शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों ने जोन प्रभारियों से सूची मांगी है। प्रत्येक रविवार को ही शिविर लगाने की योजना है ताकि अन्य कार्य प्रभावित न हो सकें। 15 पार्षदों की सूची भी तैयार हो रही है। स्वकर निर्धारण आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर थी। इसे दो माह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 31 दिसंबर तक उपभोक्ता स्वकर फार्म भर सकते हैं। महापौर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इस संबंध में व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


जोन के प्रभारियों ले मांगी सूची 
आईडी नो मैच की शिकायतों का दिसंबर के अंत तक किसी भी हाल में निस्तारण करने के लिए कहा है। अधिकारियों के मुताबिक लोगों को जितने बिल वितरित होंगे, उतनी ही आपत्तियां आएंगी। नगर निगम के चारों जोन के प्रभारियों से वार्डवार स्थान और तिथि की सूची मांगी गई है, जहां पर शिविर लगा सकते हैं। वार्ड पार्षद भी शिविर में मौजूद रहेंगे। वहीं, जिन 15 पार्षदों का चुनाव पूरे शहर में अहम भूमिका निभाने के लिए होना है, उनका नाम अधिकारियों के साथ बैठक के बाद तय किया जाएगा। 

2.40 लाख उपभोक्ता, हर वार्ड में डेढ़ हजार का लक्ष्य 
शहर में 2.40 लाख उपभोक्ता हैं। समय से बिल वितरण करने के लिए प्रत्येक वार्ड में कैंप के माध्यम से डेढ़ हजार बिल वितरण का लक्ष्य रखा है। हर वार्ड में आयोजन के बाद पार्षद इसकी पुष्टि करेगा किस तारीख में उसके वार्ड में कैंप लगा है। कर विभाग का दावा है कि 2.40 लाख बिलों में करीब एक लाख का वितरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद छंगामल मौर्य ने कहा कि हमने महापौर के सामने इस बात को रखा था कि स्वकर और आपत्तियों को बंद करने का कोई औचित्य नहीं है। यह तो कोई कभी भी कर सकता है। इस पर महापौर ने कहा था कि 31 दिसंबर इस वर्ष की आखिरी तिथि है, आपत्ति जमा करने की नहीं। 

पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल राहत दी है, तो उसका स्वागत है। अगर अभी भी कर विभाग नहीं जागा तो अब की बार घेराव नहीं सीधा आंदोलन होगा। पीड़ितों के साथ व्यापारी और पूरा शहर कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। 

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के प्रदीप कुमार ने बताया कि वार्ड वार शिविर आयोजन के लिए जोन कार्यालयों को पत्र भेज दिया गया है। वहां से सूची आते ही रोस्टर तैयार कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें