बरेली। बरेली-मुरादाबाद रेलखंड में भी रविवार से मरम्मत कार्यों को लेकर ब्लॉक शुरू हो गया है। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। इस गाड़ी का संचालन 29 जुलाई तक मुरादाबाद, रामपुर, बरेली के स्थान पर मुरादाबाद, चंदौसी होते किया जाएगा।
अवध-असम एक्सप्रेस को बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा 13042 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस को छह जुलाई को और 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस को 29 जुलाई को मुरादाबाद से वाया चंदौसी चलाया जाएगा। इन दोनों गाड़ियों को भी जंक्शन के स्थान पर कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।
रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस में 329 और बरेली-भुज में जंक्शन से 636 टिकट बुक
बरेली। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के निरस्त होने के बाद 22976 रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस पर दबाव बढ़ने लगा है। इस साप्ताहिक गाड़ी में शुक्रवार को बरेली जंक्शन से 329 और इज्जतनगर से 237 यात्रियों ने टिकट बुक कराए। इसके अलावा रामनगर से 370, काशीपुर से 247 और बदायूं स्टेशन से 286 यात्रियों ने टिकट बुक कराए। 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस में जंक्शन से 636 यात्रियों ने टिकट बुक कराए।
-
ब्लॉक का असर, 12 ट्रेनों ने छह घंटे तक कराया इंतजार
बरेली। मरम्मत के कार्यों को लेकर बरेली-मुरादाबाद रेलखंड में लिए गए ब्लॉक का असर ट्रेनों की रफ्तार पर दिखने लगा है। रविवार को बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 12 से ज्यादा ट्रेनों ने छह घंटे तक इंतजार कराया। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कनेक्टिंग ट्रेन छूटने को लेकर भी कई यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई।
रविवार को 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस छह और 12357 कोलकाता एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई। 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस ने तीन और 12204 सहरसा गरीब रथ ने दो घंटे इंतजार कराया। 20506 राजधानी एक्सप्रेस 40 मिनट, 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस एक घंटे, 14003 मालदा टाउन एक्सप्रेस दो घंटे, 13009 दून एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई।
12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट, 15043 लालकुआं-लखनऊ एक्सप्रेस, 15624 कामाख्या एक्सप्रेस, 15903 डिब्रूृगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से जंक्शन पहुंचीं।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले रेल वन एप या 139 टोल फ्री नंबर पर अपनी ट्रेन की स्थिति को जांच लें।