फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली-शाहजहांपुर के बीच रसुइया के पास ब्लॉक के कारण चार ट्रेनों के रूट बदले

Fri, 07 Apr 2023 03:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

ब्लॉक के कारण रेलवे प्रशासन बरेली होकर गुजरने वाली 112 जोड़ी ट्रेनों को पहले ही रद्द कर चुका है। मंगलवार को पांच और बुधवार को चार ट्रेनों का रूट बदला गया था। चार और ट्रेनों को रूट बदल दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-शाहजहांपुर के बीच बंथरा और रसुइया स्टेशनों पर लूप लाइन के काम के चलते गुरुवार से ब्लॉक शुरू हो गया, जो 13 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान रेलवे प्रशासन ने चार और ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं। वहीं, बरेली-प्रयागराज पैसेंजर समेत छह ट्रेनों में दस अप्रैल से 13 जुलाई तक अतिरिक्त एसी कोच लगाने का भी निर्णय लिया है।

विज्ञापन


ब्लॉक के कारण रेलवे प्रशासन बरेली होकर गुजरने वाली 112 जोड़ी ट्रेनों को पहले ही रद्द कर चुका है। मंगलवार को पांच और बुधवार को चार ट्रेनों का रूट बदला गया था। इस बीच रेलवे प्रशासन 12040/39 दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस में एक एसी कुर्सीयान, 12054/53 अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस में एक एसी कुर्सीयान, एक द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान और 14308/07 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में एक एसी थ्री टियर अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

इन ट्रेनों का बदला रूट

  • 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस को 11 अप्रैल को शाहजहांपुर से पीलीभीत, बीसलपुर, भोजीपुरा होते हुए चलाया जाएगा।
  • 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को 10 अप्रैल को भोजीपुरा, पीलीभीत, बीसलपुर, शाहजहांपुर होते हुए चलाया जाएगा।
  • 15043 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस को नौ और दस अप्रैल को शाहजहांपुर, बीसलपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा होते हुए चलाया जाएगा।
  • 15044 काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस को 10 और 11 अप्रैल को भोजीपुरा से पीलीभीत, बीसलपुर, शाहजहांपुर होते हुए चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बरेली-बनारस एक्सप्रेस अयोध्या कैंट तक बहाल

रेलवे प्रशासन ने 14235/36 बनारस-बरेली-बनारस एक्सप्रेस को आंशिक रूप से बहाल किया है। ब्लॉक के चलते इस ट्रेन को भी सात से 11 अप्रैल तक के लिए निरस्त किया गया था। अब इसे अयोध्या कैंट-बरेली के बीच बहाल किया गया है। 14235 अयोध्या कैंट से बरेली और 14236 झांसी सी केबिन-बरेली-अयोध्या कैंट के बीच चलाई जाएगी। अयोध्या कैंट-वाराणसी के बीच यह ट्रेन फिलहाल निरस्त रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें