फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मां के पास आया फोन- तुम्हारे बेटे की हत्या कर दी है; भाजपा के जिला पंचायत सदस्य और पत्नी पर रिपोर्ट

Fri, 07 Apr 2023 03:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मीरगंज के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी विकास सिंह सोमवार से लापता था। उसकी मां जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता निरंजन यदुवंशी और उनकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता निरंजन यदुवंशी और उनकी पत्नी मंजू यदुवंशी के खिलाफ एक युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि लापता युवक का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस और एसओजी की टीमों ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मीरगंज के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी विकास सिंह सोमवार शाम घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकला था। तब से अभी तक नहीं लौटा। विकास की मां मीरा सिंह ने मीरगंज पुलिस को बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर एक महिला ने कॉल आई थी। 

'तुम्हारे बेटे की हत्या कर दी है'

उसने खुद को जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी की पत्नी मंजू बताया था। कहा कि उसके पति ने तुम्हारे बेटे विकास की हत्या कर दी है। मीरगंज थाना में रिपोर्ट नहीं लिखी तो मीरा सिंह बुधवार को एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल से मिलीं और निरंजन यदुवंशी व मंजू यदुवंशी पर बेटे की हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी। 

एसएसपी से विमर्श के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरुवार को मीरगंज थाने में निरंजन यदुवंशी और मंजू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट लिख ली। बरेली से एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे चेक किए।

प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि मीरा सिंह की कॉल डिटेल निकलवाई है। उनके फोन पर निरंजन यदुवंशी की पत्नी की कोई कॉल नहीं आई, फिर भी जांच की जा रही है।

मां ने कहा- पहले भी निरंजन ने दी थी धमकी 

मीरा सिंह ने बताया कि उनके बेटे का निरंजन की पत्नी से परिचय है। शायद दोनों में बात होती होगी। इससे निरंजन उनके बेटे से रंजिश मानता है। पहले भी वह बेटे को धमका चुका है। बेटे ने यह बात उन्हें बताई थी। निरंजन प्रभावशाली व्यक्ति है, वह कुछ भी कर सकता है।

निरंजन बोले- ब्लैकमेल कर रहा था विकास, मैं बेकसूर

निरंजन यदुवंशी ने खुद को बेकसूर बताया। कहा कि लापता विकास तीन वर्षों से उनकी पत्नी की फेसबुक आईडी हैक कर ब्लैकमेल कर रहा था। डर की वजह से पत्नी ने यह बात नहीं बताई। इसकी शिकायत पत्नी ने विकास के भाई आकाश और मां मीरा सिंह से की, लेकिन ध्यान नहीं दिया। उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। विकास के लापता होने में उनका कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि युवक के लापता होने पर उसकी मां ने जिला पंचायत सदस्य पर पत्नी समेत हत्या का आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है। पुलिस को हिदायत दी है कि किसी को बेवजह परेशान न किया जाए। पूरी पड़ताल के बाद ही कार्रवाई या गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें