फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अमृत भारत, कुंभ और उपासना एक्सप्रेस का रूट 10 सितंबर तक परिवर्तित

Tue, 30 Jun 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने बरेली होकर चलने वाली हावड़ा-आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कुंभ और उपासना एक्सप्रेस के रूट में परिवर्तन किया है। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर अलग-अलग दिनों में ब्लॉक के कारण यह निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों को उतरेटिया, लखनऊ व आलम नगर के बदले ट्रांसपोर्टनगर, आलमनगर होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस दौरान इन गाड़ियों का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। लखनऊ के स्थान पर इन ट्रेनों को ट्रांसपोर्ट नगर और आलम नगर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 13065 हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 30 जुलाई, छह, 13, 20 व 27 अगस्त, तीन और 10 सितंबर को, 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, 13038 देहरादून-हावड़ा 30 जुलाई से 13 सितंबर तक परिवर्तित रूट से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें