इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों का बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, माइकलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। मंगलवार से पांच अगस्त तक निरस्त की गई 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस का निरस्तीकरण भी वापस ले लिया गया है।
इस ट्रेन को इस दौरान मेरठ से वाया हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, कानपुर होकर लखनऊ से प्रयागराज के लिए चलाया जाएगा। वापसी में लखनऊ से वाया कानपुर, खुर्जा, हापुड़ होकर चलाया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन गढ़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई नहीं आएगी।