खलील तिराहे से भी कोई तीन पहिया, चार पहिया वाहन या ई-रिक्शा कुतुबखाना चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। किला रेलवे क्रॉसिंग से साहू गोपीनाथ और साहू गोपीनाथ से किला क्रॉसिंग की ओर भी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। धनतेरस पर बाजारों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए राजकीय इंटर कॉलेज और बिशप मंडल इंटर कॉलेज में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।