फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में रूट डायवर्जन: रक्षाबंधन पर रास्ता देखकर ही घर से निकलें, कल रात 11 बजे तक रहेगी ये व्यवस्था

Wed, 30 Aug 2023 07:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

रक्षाबंधन पर रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें। वाहनों के दबाव के चलते शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक लागू रहेगी। व्यवस्था का पालन कराने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन
दो दिन रहेगा रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रक्षाबंधन पर ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए और व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। रूट डायवर्जन बुधवार सुबह छह बजे से लागू हो गया है और बृहस्पतिवार की रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


रामपुर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन और रोडवेज बसें मिनी बाईपास से इज्जतनगर, डेलापीर ईंट पजाया चौराहा, गांधी उद्यान से बियावानी कोठी, कैंट, लाल फाटक होते हुए बदायूं की ओर जाएंगी। बदायूं से आने वाले चौपहिया वाहन और रोडवेज बसें रामगंगा कैंट होते हुए इसी रास्ते मिनी बाईपास होकर रामपुर की ओर जाएंगी।

रोडवेज बस और छोटे वाहनों यह रहेगा रूट

रोडवेज की सभी बसें पुराने बस अड्डे से पटेल चौक, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होकर गुजरेंगी। लखनऊ की ओर से आने वाली बसें सेटेलाइट से बड़ा बाईपास होकर दिल्ली की ओर से निकलेंगी।

इन स्थानों पर पुलिस कराएगी डायवर्जन का पालन

सेटेलाइट चौराहा : पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर की तरफ से भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
चौकी चौराहा : चौकी चौराहे से रोडवेज की बसें सिटी स्टेशन की तरफ नहीं जाएंगी, सभी बसें सेटेलाइट होकर जाएंगी।
चौपुला ओवरब्रिज : बदायूं से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें, चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
मिनी बाइपास : रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे, मिनी बाइपास से डेलापीर होकर जाएंगे।
इज्जत नगर स्टेशन तिराहा : भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
डेलापीर : कोई भी भारी वाहन शहर में नहीं प्रवेश करेगा।
रामगंगा तिराहा : बदायूं से आने वाले भारी वाहन सुभाषनगर की ओर नहीं जाएंगे, उन्हें बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया है।
ईंट पजाया तिराहा : रोडवेज बस और चार पहिया वाहन प्रेमनगर नहीं जाएंगे।
गांधी उद्यान : कोई भारी वाहन चौकी चौराहा नहीं जाएगा।
चौकी चौराहा : भारी व चार पहिया वाहन और रोडवेज बसें दूल्हे मियां की मजार की तरफ नहीं जाएंगे।
चौपुला पुल : कोई भी भारी वाहन, चार पहिया वाहन और रोडवेज बस सिटी स्टेशन की तरफ नहीं जाएंगे।
 
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन 30 अगस्त की सुबह 6 बजे से 31 अगस्त को रात 11 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस, फायर सर्विस और आवश्यक सेवा वाहनों पर डायवर्जन लागू नहीं होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें