फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला ओवरब्रिज बनाने के लिए चौराहे की रोटरी तोड़ी

विज्ञापन
चौपुला रोड पर बनी रोटरी पुल के निर्माण के चलते तोड़ दी गई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

आईवीआरआई में सीमेंट के गार्डर रखने के लिए तैयारी तेज

बरेली। चौपुला ओवरब्रिज बनाने के लिए सेतु निगम ने चौराहे पर बनी रोटरी को तोड़ दी। इसके अलावा किला और चौकी चौराहा रोड पर निर्माण कार्य तेज कर दिया है। यहां सर्विस रोड को लेकर अब भी दिक्कत बनी हुई है। बारिश में यहां खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। इधर आईवीआरआई में भी सीमेंट के सैकड़ों टन वजनी गार्डर रखने के लिए तैयारी की जा रही है। गुरुवार को दूसरे दिन भी काम चलता रहा।
विज्ञापन

सेतु निगम इन दिनों ओवरब्रिज बनाने का काम तेजी से कर रहा है। इन दिनों किला रोड पर पिलर बनाए जा रहे हैं। इससे पहले चौकी चौराहा और पटेल चौक रोड पर भी सड़क की खुदाई कर पिलर बनाने के काम हो रहा है। गुरुवार को सेतु निगम ने चौराहे पर बनी रोटरी को भी तोड़ दिया है। अब यहां भी पिलर के लिए खुदाई की जाएगी। हालांकि, सेतु निगम ने तीनों ही रोड पर एक साथ खुदाई कर दी है। इससे यहां ट्रैफिक की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। डीएम ने सर्विस रोड ठीक कराने के लिए कहा था। एक तरफ की रोड बनाई गई। बाद में काम अधूरा छोड़ दिया गया। बारिश में निर्माणाधीन पुल के पास कीचड़ और जलभराव समस्या पैदा कर रहा है। इधर आईवीआरआई पर दिल्ली से क्रेन सहित दूसरी मशीनें आने के बाद रेलवे ने अधूरे पुल का काम तेज करा दिया है। गुरुवार को दूसरे दिन भी मशीनों से काम कराया गया। शनिवार या रविवार को पिलर पर सीमेंट के गार्डर रखे जाने हैं। इसकी भी तैयारी चल रही है।

सेटेलाइट से पीलीभीत रोड के उधड़ रहे पैच वर्क

पीडब्ल्यूडी ने कुछ दिन पहले सेटेलाइट से पीलीभीत रोड पर गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क कराया था। जबकि एक-दो बारिश में पैच वर्क फिर से उधड़ना शुरू हो गए हैं। यूनिवर्सिटी के आसपास रोड पर फिर से गड्ढे हो गए हैं। आगे बारिश में इस रोड के खराब होने से एक्सीडेंट का खतरा फिर बढ़ रहा है।

‘चौपुला सहित दूसरी परियोजनाओं के काम तेजी से पूरे कराने की कोशिश की जा रही है। सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग भी हो रही है।’ - देवेंद्र सिंह, सीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें