फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगंज के स्मैक तस्करों ने शहर में भी फैलाया नेटवर्क, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

युवाओं और छात्रों में स्मैक की खपत बढ़ाने की तैयारी, चार सौ ग्राम स्मैक बरामद

बरेली। किला थाना पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के दो स्मैक तस्करों को उनके दो सहयोगियों समेत गिरफ्तार किया है। इनसे चार सौ ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। शहर में स्मैक तस्करी के नेटवर्क के बारे में पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि वे शहर के युवाओं और छात्रों में स्मैक की खपत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ टू साद मियां खां के नेतृत्व में किला इंस्पेक्टर आरके तिवारी ने सोमवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान फतेहगंज पश्चिमी के गांव कुरतरा निवासी नसरत हुसैन और उसके चाचा अशरफ हुसैन को करीब चार सौ ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने शहर में दबिश देकर सीबीगंज के गांव घुनसा निवासी नईम खां और रहीस खां को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को चारों की गिरफ्तारी मिनी बाईपास से दिखाकर जेल भेज दिया। इनसे स्मैक के अलावा दो बाइक भी बरामद दिखाई गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी की स्मैक की देश भर में खासी मांग है। बरेली में भी इस स्मैक की बड़ी मात्रा में आपूर्ति होती है। झारखंड और राजस्थान आदि से लाई गई स्मैक को फतेहगंज पश्चिमी में केमिकल मिलाकर तैयार किया जाता है। इस स्मैक की बरेली शहर में पहले भी डिलीवरी होती रही है। अब इसकी मांग ज्यादा बढ़ गई है। माना जा रहा है कि युवा और छात्र वर्ग इसका तेजी से लती हो रहा है। पुलिस इसका पता लगाकर आगे बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

फतेहगंज पश्चिमी में तैयार किया मुखबिर तंत्र काम आया

किला इंस्पेक्टर आरके तिवारी जिले में आमद के बाद सबसे पहले फतेहगंज पश्चिमी थाने के प्रभारी बने थे। उन्होंने वहां लंबे कार्यकाल के दौरान स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर काफी काम किया था। अपना खास मुखबिर तंत्र भी मजबूत किया था। इसका उन्हें अब फायदा मिल रहा है।

किला पुलिस ने स्मैक तस्करों का जो गैंग पकड़ा है, उससे पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। इन पर आगे काम किया जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें