फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बरेली जोन में अब तक 1046 पुलिसकर्मी हुए संक्रमित

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

दो की मौत भी हुई, संक्रमण की रफ्तार अब धीमी

बरेली। कोरोना नियंत्रण में दूसरे विभागों की अपेक्षा पुलिस का काम असाधारण रहा। बरेली जोन के 1046 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आए। इनमें सिपाही से एसपी तक शामिल रहे। संक्रमण से दो पुलिस कर्मियों की मौत भी हुई। एडीजी दफ्तर में संबंधित आंकड़े अब भी अपडेट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी है पर यह खत्म नहीं हुआ है। कोरोना काल में पुलिस को जनता से जो सम्मान मिला, उतना पहले कभी नहीं मिला। बरेली जोन के 1046 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आए। शाहजहांपुर में दो पुलिसकर्मियों की मौत भी हो गई। एसपी देहात की पेशी में तैनात एक हेड कांस्टेबल की प्रशिक्षण के दौरान सीतापुर में मौत हो गई थी। 89 पुलिस कर्मी अब भी संक्रमित हैं। इनमें बदायूं में दो, पीलीभीत में पांच, बिजनौर में सर्वाधिक 80, शाहजहांपुर और रामपुर में एक-एक सक्रिय संक्रमित हैं। बरेली में एक भी सक्रिय केस नहीं है। बरेली जिले में कुल 176 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आए थे, ये सभी ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें