फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही रोज भरे गए हज  यात्रा के सौ से ज्यादा फार्म

Tue, 03 Jan 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Rose already completed Hajj Tour for over form - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
इस साल की हजा यात्रा के फार्म भरे जाने लगे हैं। सोमवार को पहले ही रोज सौ से ज्यादा फार्म भरे जाने की जानकारी मिली है। फार्म भरने की यह प्रक्रिया 24 जनवरी तक चलेगी। 
विज्ञापन

यह फार्म बरेली हज सेवा समिति और अलहाज कमेटी के सेंटरों पर भरे गए हैं। इसके अलावा कुछ फार्म अन्य स्थानों पर भी लोगों ने भरवाए हैं। इसमें हज सेवा समिति के प्रवक्ता पम्मी खां वारसी ने बताया कि उनके रोडवेज स्थित कार्यालय पर दिन भर में 61 आजमीनों ने फार्म भरवाएं हैं। इसके साथ ही आजमीन को समिति की ओर से हज यात्रा की जानकारी भी दी जा रही है। 
इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष एवं विधायक अताउर्रहमान ने बताया कि हज यात्रियों को अब अपना मेडिकल बनवाने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए समिति ने निशुल्क मेडिकल सुविधा शुरू की है। इसमें जसोली स्थित नासिर कुरैशी के चैरिटेबल अस्पताल में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और विहार मान नगला स्थित डा. शमीम अहमद खां के क्लीनिक पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आजमीन अपने मेडिकल प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। 
विज्ञापन

इधर अलहाज कमेटी के अध्यक्ष मुख्तार अहमद अंसारी ने बताया कि उनकी ओर से जिले भर में बनाए गए हज फार्म सेंटरों पर लगभग 64 फार्म भरे गए हैं। इसमें शहर के सेंटरों पर 24 फार्म भरे गए। उन्होंने बताया कि उनके सेंटर पर फार्म भरने के साथ ही लोगों को हज से संबंधित जानकारियां भी दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें