फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से स्कूल की छत का एक हिस्सा गिरा.. बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश शुरू होते ही जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों पर खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को किराए के भवन में चल रहे एक स्कूल की छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। जिससे खलबली मच गई। आनन-फानन में बच्चों को कक्षा से बाहर निकालने के बाद घर भेज दिया गया। भवन स्वामी ने हादसे की आशंका जताते हुए बच्चों को विद्यालय आने से मना कर दिया है। दूसरी ओर, अन्य कई विद्यालयों में जलभराव होने से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके ।
विज्ञापन

कालीबाड़ी स्थित लोधी राजपूत प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छत का एक हिस्सा मंगलवार को गिर गया। हालांकि बच्चे बाल बाल बच गए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरीश बाबू का कहना है कि बारिश होते ही छत गिरने का अंदेशा हो गया था। इसलिए बच्चों के पहले ही बाहर निकाल लिया गया। बताते हैं कि विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। विद्यालय की छत गिरने के स्थान पर धूप और बारिश का पानी सीधे कक्षा में पहुंच रहा है। वहीं, पूरी छत पुरानी लकड़ी की बीम पर होने से और इसकी पिछले कई वर्षों से मरम्मत न होने से यह बारिश और धूप रोकने में नाकाम साबित हो रही है। गर्मी में जहां बच्चे धूप से तो वहीं बारिश में छत से टपक रहीं बौछारों से परेशान हैं।

जलभराव में फंसे बच्चे, गुस्साए अभिभावक
शहर के कई स्कूलों में जलनिकासी की व्यवस्था न होने और स्थानीय क्षेत्र में चोक नाले नालियों की वजह से विद्यालय तालाब बन गए। गंगापुर के बाग अहमद अली तालाब प्राथमिक विद्यालय में भी जलभराव हुआ। जिसकी सूचना होने पर अभिभावक स्कूल पहुंचे और स्टाफ पर नाराजगी जताने के बाद वे बच्चों को गोद में उठाकर घर ले गए। प्राथमिक स्कूल करेली, क्यारा में भी जलभराव रहा। वहीं, डीआईओएस कार्यालय में भी जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें