फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोहित कुमार के हरफनमौला प्रदर्शन से न्यू क्रिकेट क्लब जीता

Sun, 24 May 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खलीफा एकेडमी के मैदान पर खेले जा रहे कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग में न्यू क्रिकेट क्लब ने हिरमान इलेवन को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। न्यू क्रिकेट क्लब के रोहित कुमार ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में अपना जलवा बिखेरते हुए टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिरमान इलेवन की शुरुआत बेहद मजबूत रही। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 195 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हिरमान इलेवन की ओर से इकरार अजहरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। न्यू क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों में रोहित कुमार सबसे सफल रहे, जिन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 25 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

जीत के लिए मिले 196 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू क्रिकेट क्लब की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज रोहित कुमार ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले और नाबाद 127 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेल डाली। रोहित की इस बेहतरीन पारी की बदौलत न्यू क्रिकेट क्लब ने 18वें ओवर में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें