बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटर्स का गाजियाबाद में एनकाउंटर कर दिया गया। दो शूटर्स अभी भी फरार हैं। इस एनकाउंटर के बाद अब रोहित गोदारा ने धमकी दी है। फेसबुक पर रोहित गोदारा नाम से बनी आईडी से एक पोस्ट किया गया, जिसमें एनकाउंटर में मारे गए दोनों शूटर्स को शहीद बताया। पुलिस अब रोहित गोदारा की पोस्ट की जांच कर रही है और इसे गंभीर मानते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
फेसबुक पोस्ट में यह लिखा
फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'राम राम सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा। भाइयों आज जो एनकाउंटर हुआ है। ये हमारे लिये जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। मैं आपको बता दूं, ये जो न्यूज चैनल वाले जो न्यूज चला रहे हैं। ये ना की ढेर हुए हैं। ये ढेर नहीं शहीद हुए हैं। इन भाइयों ने धर्म के लिये अपना बलिदान दिया है। आगे लिखा है कि एक मुंह से तुम सनातन सनातन चिल्लाते हो। और जो सनातन के लिये लड़ाई लड़े। उसको मार दिया जाता है। ये जितने भी सनातन धर्म का नाम लेकर घूम रहे हैं। ये सिर्फ अपनी रोटी सेक रहें हैं। ये एनकाउंटर नहीं सनातन की हार हुई है। धर्म के लिये लड़ने वालों को इस हिंदुस्तान में मार दिया जाता है। अगर तुम इतने सच्चे हो तो उठाओ मुद्दा। हमारे शहीद भाइयों को दिलाओ इंसाफ। बाकी मैं पूरे देश को बता देना चाहता हूं। ये सनातन धर्म की आड़ में एक धंधा चला हुआ है। सभी देशवासी इनसे सावधान रहें। और हम अगर धर्म के लिए लड़ सकते हैं तो हमारे शहीद भाइयों के लिए हम वो काम कर सकते हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इसमें जिसका भी हाथ है। वो चाहे कितना भी पैसें वाला हो या पावर वाला हो वक्त लग सकता है, माफी नहीं है।