फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: दस दिसंबर से शुरू होगी सेमेस्टर परीक्षा, 30 कॉलेज बनाए गए नोडल सेंटर; प्रवेशपत्र जारी

Tue, 09 Dec 2025 10:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक की परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की ओर से तीस कॉलेजों को नोडल सेंटर बनाया गया है। 
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर लिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से तीस कॉलेजों को बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, मुरादाबाद, पीलीभीत, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, संभल जिलों में स्थित संबद्ध महाविद्यालयों के नोडल सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन

 
दस दिसंबर से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेशपत्र जारी हो चुके हैं। जिसे विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के बाद शाम पांच बजे तक सील पुस्तिकाओं को नोडल केंद्र में जमा करना होगा। वहीं नोडल सेंटर्स को परीक्षा केंद्रों पर तीस मिनट पहले सील लिफाफे में परीक्षा संबंधित सामग्री भेजने के निर्देश दिए।

बरेली कॉलेज को बनाया आठ कॉलेज का नोडल सेंटर 
बरेली कॉलेज को आठ कॉलेज का नोडल सेंटर बनाया गया है। गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेड़ी को नौ कॉलेज, खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी को 11, राजेंद्र प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय को आठ, राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर को दो , डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय आंवला को चार महाविद्यालयों का नोडल सेंटर बनाया गया है। 

विज्ञापन

इसके अलावा बदायूं के राजकीय महाविद्यालय को 14 कॉलेज, दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय बिसौली को दो, एनएमएसएन दास कॉलेज को सात कॉलेज का नोडल सेंटर बनाया है। वहीं पीलीभीत के उपाधि महाविद्यालय को 10, राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर को नौ महाविद्यालयों और गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर को तीन का नोडल सेंटर बनाया। 

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज को दो, स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय को चार, गन्ना किसान डिग्री कॉलेज पुवायां को नौ, प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद को दस कॉलेज का नोडल सेंटर बनाया। कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक आलोक श्रीवास्तव ने बताया प्रवेश पत्र सोमवार से जारी हो चुके हैं, जिसे विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति फॉर्म भरने व बायोमीट्रिक सत्यापन की अंतिम तिथि कल
बरेली कॉलेज में सोमवार को छात्रवृत्ति के फॉर्म भरने व बायोमीट्रिक कराने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। पहले चरण के फॉर्म फॉरवर्ड होने की अंतिम तिथि को देखते हुए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने की प्रथम चरण की तारीख दस दिसंबर है, जो फॉर्म समय से पहले जमा हो जाएंगे उन्हें प्रथम चरण में गिना जाएगा। 

वहीं फॉर्म जमा करने के दूसरे चरण की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। हालांकि सोमवार को फॉर्म जमा हुए, वेरिफाई व बायोमेट्रिक तो हुई, लेकिन फॉर्म फॉरवर्ड करने की वेबसाइट अत्यंत धीमी गति से चली। जिसमें साइट पर अनेकों बार एरर की समस्या आई। बरेली कॉलेज में सोमवार को केवल 60 फॉर्म ही फॉरवर्ड हो सके।  

बरेली कॉलेज में चल रही परीक्षाओं की तैयारी : बरेली। बरेली कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी तेजी से चल रही हैं। जिसके तहत दूसरी व तीसरी मीटिंग में परीक्षाओं की समय सारिणी के अनुसार सिटिंग प्लान बनाया जा रहा है। तो वहीं सुबह की पाली में परीक्षा नहीं होने से स्नातक व परास्नातक की प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं यथावत संचालित चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें