बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) ने नेचर इंडेक्स रैंकिंग-2026 में प्रदेश में समग्र श्रेणी में 168वां स्थाना प्राप्त किया है। नेचर इंडेक्स की अलग-अलग श्रेणियों में भी विवि ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
शैक्षणिक प्रदर्शन में विश्वविद्यालय को 137वां स्थान मिला है। वैश्विक स्तर पर भी विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समग्र श्रेणी में 4159वां स्थान और शैक्षणिक प्रदर्शन में 2442वां स्थान हासिल किया है।
भौतिक विज्ञान अनुसंधान के क्षेत्र में विश्वविद्यालय भारत में 93वें और वैश्विक स्तर पर 2135वें स्थान पर है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने सभी शिक्षकों, शोधार्थियों व अन्य को बधाई दी।
रुविवि से जुड़े सूत्रों की मानें तो ये रैंकिंग मात्र कैंपस के अकादमिक प्रदर्शन की नहीं है। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों को जोड़कर ये रैंकिंग दी गई है।
ऐसे मिलती है रैंकिंग
नेचर रैंकिंग एक प्रतिष्ठित वैश्विक रैंकिंग है, जो प्राकृतिक एवं स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में प्रकाशित उच्च गुणवत्ता वाले शोध लेखों के आधार पर संस्थानों का मूल्यांकन करती है। यह सूचकांक 145 चयनित अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित शोध को ट्रैक करता है। इनका चयन स्वतंत्र शोधकर्ताओं के समूह उनकी प्रतिष्ठा के आधार पर करते हैं।