विश्वविद्यालय का बढ़ेगा राजस्व
अब तक बड़ी संख्या में रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्राइवेट फॉर्म भरे जाते थे, जिसमें दो मुरादाबाद व बरेली मंडलों के विद्यार्थी फार्म भरते थे, प्राइवेट फॉर्म बंद होने के बाद ऐसे विद्यार्थी शिक्षा से वंचित हो रहे थे। डिस्टेंस लर्निंग शुरू होने से रुहेलखंड विश्वविद्यालय का राजस्व भी बढ़ेगा, प्राइवेट फॉर्म बंद होने से रुहेलखंड विश्वविद्यालय के राजस्व को करीब 15 करोड़ का नुकसान हो रहा था। वहीं पढ़ाई का पैटर्न इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की कोर्स प्रणाली पर आधारित रहेगा। वहीं फीस स्ट्रक्चर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अनुसार होगा।
2025-26 में इन कोर्स में होगा प्रवेश
डिस्टेंस एंड ऑनलाइन लर्निंग एजुकेशन में परास्नातक कोर्स अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र, कामर्स व गणित में उपलब्ध होंगे। तो वहीं स्नातक में बीए कला स्नातक में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, उर्दू व अर्थशास्त्र विषयों के विकल्प होंगे।
1998 से 2001 तक संचालित हुआ डिस्टेंस लर्निंग सेंटर
मीडिया प्रभारी डॉ अमित सिंह ने बताया रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहले भी डिस्टेंस लर्निंग सेंटर 1998 से 2001 तक चला चुका है। तब छात्र-छात्राएं ऑफलाइन माध्यम से अपने असाइनमेंट व प्रोजेक्ट जमा करते व कक्षाएं लेते थे। अब ये कार्य ऑनलाइन व डिस्टेंस मोड से विद्यार्थी कर पाएंगे।