फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: बरेली कॉलेज की प्रो. वंदना ने छात्राओं को दिया सशक्तिकरण का संदेश, जगाया आत्मविश्वास

Sat, 18 Oct 2025 02:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से साहू गोपी नाथ कन्या इंटर कॉलेज में 'अपराजिता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाया। 
विज्ञापन
साहू गोपी नाथ कन्या इंटर कॉलेज में हुआ अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज भी समाज में यह आम धारणा है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले शारीरिक रूप से कमजोर होती हैं, लेकिन यह पूर्णतः भ्रामक है। हकीकत यह है कि एक महिला में पुरुष की तुलना में कहीं अधिक शक्ति समाहित है, जिसका सबसे बड़ा प्रमाण है संतान को जन्म देने की क्षमता। प्रकृति ने यह वरदान स्त्री को दिया है, पुरुष को नहीं। महिला की इसी आंतरिक शक्ति को पहचानने और उसे सही दिशा में उपयोग करने का आह्वान बरेली कॉलेज की राजनीति शास्त्र की प्रोफेसर और एनसीसी की लेफ्टिनेंट डॉ. वंदना शर्मा ने किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से साहू गोपी नाथ कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित 'अपराजिता' कार्यक्रम में डॉ. वंदना शर्मा ने महिला सशक्तीकरण के मूल मंत्र को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक निर्भरता के बिना महिला सशक्तीकरण का कोई भी अभियान पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने छात्राओं में आत्मविश्वास जगाते हुए कहा कि भारत की हर नारी किसी एक पर नहीं, बल्कि ‘10 पर भारी’ होने की क्षमता रखती है।

Trending Videos
विज्ञापन

आज की पीढ़ी भाग्यशाली 
उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी भाग्यशाली है कि उन्हें शिक्षा प्राप्त करने और नई चीजें सीखने का अवसर मिला है। इस स्वर्णिम अवसर का सदुपयोग करते हुए लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने माता-पिता के विश्वास का महत्व बताते हुए कहा कि अभिभावकों ने अपनी बेटियों को पढ़ने-लिखने का जो मौका दिया है, उसका कभी भी गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने बच्चियों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर मौन नहीं रहना चाहिए। 

प्रताड़ित करने वाले को चुप्पी देती है बढ़ावा 
कार्यक्रम के अंत में साहू गोपी नाथ कन्या इंटर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गुड्डी पाल ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, उत्पीड़न या गलत व्यवहार को चुपचाप सहन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुप्पी एक तरह से प्रताड़ित करने वाले को बढ़ावा देती है। इसलिए, हर महिला को अन्याय के विरुद्ध खुलकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। इस दौरान संध्या सिंह, हुमा राजी खान और उदिता यादव मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें