राजनीति विज्ञान की परीक्षा तीन फरवरी को
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार जिन परीक्षा केंद्रों पर 21 दिसंबर को बीए प्रथम सेमेस्टर पेपर कोड- 41401 अंग्रेजी साहित्य (पुराना पाठ्यक्रम) की परीक्षा नहीं कराई गई थी, वहां अब 21 जनवरी को परीक्षा आयोजित होगी।
जिन केंद्रों पर 21 दिसंबर को परीक्षा हो चुकी है, वहां संबंधित विद्यार्थियों की दोबारा अंग्रेजी विषय की परीक्षा नहीं कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त दो फरवरी 2025 को तीसरी पाली में होने वाली बीए पांचवें सेमेस्टर के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा (पेपर कोड-42805) तीन फरवरी को कराई जाएगी।