फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: बॉटनी का पेपर निरस्त, अब सात जनवरी को होगी परीक्षा, संशोधित प्रवेशपत्र जारी

Sun, 22 Dec 2024 09:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 17 दिसंबर को बीएससी पांचवें सेमेस्टर के बॉटनी की परीक्षा कराई गई थी, जिसमें आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे गए थे। इससे हजारों विद्यार्थियों की परीक्षा प्रभावित हुई। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद इस परीक्षा को निरस्त करते हुए नई तिथि जारी की गई है।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नपत्र आने पर बॉटनी के पेपर को निरस्त कर दिया गया है। अब यह परीक्षा सात जनवरी को फिर से कराई जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों के संशोधित प्रवेशपत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 17 दिसंबर को बीएससी पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की वनस्पति विज्ञान-प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा कराई गई। इसमें प्लांट फिजियोलॉजी, मेटाबॉलिज्म व बायोकेमिस्ट्री विषय के पेपर में पहले सेेमेस्टर के प्लांट माइक्रोबायोलॉजी विषय के सवाल आ गए थे। इससे करीब आठ हजार विद्यार्थी प्रभावित हुए।

बरेली से लेकर मुरादाबाद मंडल के विद्यार्थियों की शिकायत पर कमेटी बनाई गई। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद परीक्षा को निरस्त करते हुए परीक्षा के लिए नई तिथि जारी की गई है।

विज्ञापन

राजनीति विज्ञान की परीक्षा तीन फरवरी को
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार जिन परीक्षा केंद्रों पर 21 दिसंबर को बीए प्रथम सेमेस्टर पेपर कोड- 41401 अंग्रेजी साहित्य (पुराना पाठ्यक्रम) की परीक्षा नहीं कराई गई थी, वहां अब 21 जनवरी को परीक्षा आयोजित होगी। 

जिन केंद्रों पर 21 दिसंबर को परीक्षा हो चुकी है, वहां संबंधित विद्यार्थियों की दोबारा अंग्रेजी विषय की परीक्षा नहीं कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त दो फरवरी 2025 को तीसरी पाली में होने वाली बीए पांचवें सेमेस्टर के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा (पेपर कोड-42805) तीन फरवरी को कराई जाएगी।
विज्ञापन

तिथि विस्तारित, 24 दिसंबर तक भरे जाएंगे बीयूएमएस के परीक्षाफॉर्म
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बीयूएमएस दूसरे, तीसरे व चौथे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी गई है। छात्र-छात्राएं रविवार से विवि के पोर्टल पर फॉर्म भर सकेंगे।

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार कॉलेजों में संचालित बीयूएमएस पाठ्यक्रम की द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष (बैच 2018, 2019, 2020, 2021) की मुख्य व पूरक परीक्षा के परीक्षाफॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई थी। 

विद्यार्थियों के हित में 22 दिसंबर से परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। 24 दिसंबर तक फॉर्म व शुल्क जमा होंगे। विद्यार्थी 26 दिसंबर तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। साथ ही कॉलेज इसे ऑनलाइन सत्यापित कर सकेगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें