फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोबोटिक स्वास्थ्य जांच प्रणाली की व्यवस्था शुरू

Sun, 28 Sep 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य सेवा को आमजन तक पहुंचाने के लिए छावनी परिषद की ओर से शुरू की गई छावनी बॉट का कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने उद्घाटन किया। यह एआई-सक्षम बॉट जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

कैंट में पहली बार उन्नत रोबोटिक स्वास्थ्य जांच प्रणाली की व्यवस्था को शुरू किया गया है। यह पारंपरिक क्लिनिक पर निर्भरता को कम करेगा और दूरदराज के क्षेत्रों में विभिन्न समुदायों को स्मार्ट और निवारक स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच प्रदान करेगा।

यह कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिवाइस कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मापदंडों की जांच कर सकता है। इसमें रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा, बीएमआई, एसपीओ-2 (ऑक्सीजन संतृप्ति), तापमान और ईसीजी शामिल हैं। क्लाउड और एआई एकीकरण की वजह से यह डिवाइस परिणामों की स्वचालित व्याख्या करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बॉट के मुख्य लाभ...
- मिनटों में सटीक स्वास्थ्य जांच।
- किसी भी स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा।
- प्रारंभिक अवस्था में बीमारियों का पता लगाने में मदद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें