फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंक मैनेजर का पर्स लूटने वाले दो लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

Tue, 02 Jul 2024 01:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश ने 28 जून की रात बैंक मैनेजर का पर्स लूटने की वारदात कबूली है। रात में दूसरे बदमाश को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश, पीड़ित बैंक मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बाइक पर घूमकर पर्स और मोबाइल फोन उड़ाने वाले गिरोह के एक बदमाश को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक उसके दो साथी फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी के मुताबिक मंगलवार तड़के कोतवाली पुलिस को चौपुला पुल के नीचे बाइक सवार तीन संदिग्ध लोग दिखे। टोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई। पता लगा कि वह सोनू उर्फ डिल्ली है जो संजयनगर का निवासी है। संजयनगर निवासी अनिल गुर्जर व कालीबाड़ी निवासी अमर सिंह यादव भी उसके साथ थे, पर वे फरार हो गए। डिल्ली के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक खोखा और 1350 रुपये बरामद किए।

Trending Videos
विज्ञापन

उसने स्वीकार किया कि 28 जून की रात एसबीआई की चीफ मैनेजर नूपुर का पर्स उसने ही लूटा था। साथ ही इन तीनों ने बारादरी थाना क्षेत्र में भी इसी तरह लूट की वारदात करना कबूल किया। वर्ष 2021 में भी इन्होंने बारादरी क्षेत्र में लूट की थी। डिल्ली ने बताया कि बैंक मैनेजर के पर्स में अंगूठी आदि सामान था, जिसे उसने चार हजार रुपये में बेच दिया था।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शहर में बाइक पर घूमकर लूट करने वाले एक लुटेरे को जेल भेजा गया है। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।  

बरेली गोलीकांड: राना ने सीलिंग और कृषि भूमि पर खड़ी कर दीं अवैध कॉलोनियां, आदेश मिलते ही चलेगा बुलडोजर

दूसरे आरोपी को रात में गोली मारी
लूट में शामिल कालीबाड़ी निवासी अमर सिंह व संजयनगर निवासी अनिल गुर्जर से मंगलवार रात 12:30 बजे जगतपुर चौकी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने रुहेलखंड डेंटल कॉलेज के पास उससे मुठभेड़ का दावा किया। बांये पैर में गोली लगने के बाद अमर सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली पुलिस भी यहां पहुंच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें